News

Monday, 14 November 2011

Dravid scores his 36th ton at Eden

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

द्रविड़ ने बनाया टेस्ट करियर का 36वां शतक 


क्लीन मीडिया संवाददाता 

कोलकाता, 14 नवम्बर (सीएमसी) : भारतीय क्रिकेट टीम के दीवाल कहे जाने वाले अनुभवी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने आज कोलकाता टेस्ट मैच में करियर का 36वां शतक बनाया. वेस्टइंडीज के साथ ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की पहली पारी के दौरान द्रविड़ ने यह उपलब्धि हासिल की. द्रविड़ ने केमर रोच की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और मैच के आखिरी समय में वे 119 रन बना कर आउट हो गए. 

द्रविड़ अपना 159वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं. तेंदुलकर ने अब तक 51 शतक लगाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस के नाम 40 शतक हैं.
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 39 टेस्ट शतक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं जबकि चौथा स्थान द्रविड़ का है
.
     

No comments:

Post a Comment