News

Wednesday, 16 November 2011

DMK MP arrested in a land grabbing case

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

जमीन कब्जा करने के मामले में द्रमुक नेता गिरफ्तार 


क्लीन मीडिया संवाददाता 


चेन्नई, 16 (सीएमसी) : द्रमुक सांसद जे के रितेश कुमार को बुद्धवार को जमीन कब्जाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
रामनाथपुरम से लोकसभा के लिए चुने गए रितेश को कांचीपुरम जिले के पापानगुड़ी गांव के सामीकन्नू की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
 पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपनी शिकायत में सामीकन्नू ने आरोप लगाया था कि रितेश ने उसकी 1. 47 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़प ली। रितेश पहली बार सांसद चुने गए थे और रामनाथपुरम में द्रमुक के दबंग नेता माने जाते हैं।
 मई में सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु सरकार ने भूमि कब्जाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई शुरू की है और कई विधायकों तथा पूर्व मंत्रियों समेत द्रमुक के कई नेताओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। द्रमुक का आरोप है कि राज्य सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment