News

Wednesday, 16 November 2011

Naxals more dangerous than terrorists-Mamta

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com



आतंकियों से ज्यादा खतरनाक है माओवादी 


क्लीन मीडिया संवाददाता 


कोलकाता, 16 नवम्बर (सीएमसी) :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माओवादियों को आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक करार दिया है। साथ ही ममता ने उन्हें आगाह किया कि उनकी सरकार चुपचाप बैठकर रक्तपात नहीं देखेगी।
 उन्होंने कहा, ‘आप शांति की बात करने के साथ लोगों को नहीं मार सकते हैं। हम लोग चुपचाप बैठकर नहीं देखेंगे। हमें कानून एवं व्यवस्था कायम करनी है। जब हत्याएं हो रही हों तो हम हाथ पर हाथ रखकर बैठे नहीं रह सकते।’ ममता का यह बयान माओवादी की इस पेशकश के एक दिन बाद आया है कि वे चार माह के लिए अपना एकपक्षीय संघर्ष विराम बढ़ाने को तैयार हैं बशर्ते इस अवधि में संयुक्त बलों का अभियान भी स्थगित रखा जाए।
 ममता ने कहा, ‘मुझे अभी तक लगता है कि उन्हें सदबुद्धि आएगी और वे मुख्यधारा में लौटेंगे। यदि वे मुख्यधारा में लौटते हैं तो राज्य सरकार जिम्मेदारी लेगी। लोगों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है।’ मुख्यमंत्री ने पुरुलिया जिले के बलरामपुर में 14 नवंबर को माओवादियों द्वारा मारे गए दो तृणमूल समर्थकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित बैठक में यह बात कही।
 उन्होंने कहा कि कुछ लोग माओवादियों को धन एवं पनाह देकर मदद कर रहे हैं। ममता ने कहा कि सरकार उन पर निगाह रख रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे उनकी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहे, विशेषकर हुगली जिले के उत्तरपाड़ा और जादवपुर विवि. जैसे विश्वविद्यालयों के कुछ छात्रों की गतिविधियों के बारे में। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि सब लोग बुरे नहीं होते लेकिन आप को नजर रखनी चाहिए।’

No comments:

Post a Comment