Pages

Sunday, 13 November 2011

Kalam again frisked in US

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com



अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति का अपमान 


क्लीन मीडिया संवाददाता 


न्यूयॉर्क, 13 नवम्बर (सीएमसी): अमेरिका ने एक बार फिर तलाशी के नाम पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का अपमान किया है। यह घटना न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर हुई ।कलाम के ऐतराज जताने के बावजूद उनकी जबरन तलाशी ली गई।
 भारतीयों अधिकारियों ने इस बात का दावा किया है कि अमेरिका ने इस घटना पर माफी मांग ली है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय के इस बात पर कड़ा विरोध जताए जाने के बाद अमेरिका ने माफी मांगी है।
 कलाम की न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर दो बार तलाशी लेने के बाद विमान के अन्दर तलाशी के दौरान सुरक्षाकर्मी उनके जूते और जैकेट भी साथ ले गए। यह घटना 29 सितंबर की है जब कलाम एयर इंडिया के विमान में बैठे थे।
 पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अमरीका का यह अपमानजनक व्यवहार पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भारतीय भूमि पर भी अमरीका सुरक्षा जांच एजेंसियां उनकी जांच की अप्रिय कार्रवाई कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment