cleanmediatoday.blogspot.कॉम

चांदी गिरावट पर तो सोना मजबूत
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 23 जनवरी (सीएमसी): गत छह दिनों की लगातार तेजी के साथ औद्योगिक इकाइयों की मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव 3300 रु. की गिरावट के साथ 52,200 रु. किलो बोले गए।
चांदी गिरावट पर तो सोना मजबूत
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 23 जनवरी (सीएमसी): गत छह दिनों की लगातार तेजी के साथ औद्योगिक इकाइयों की मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव 3300 रु. की गिरावट के साथ 52,200 रु. किलो बोले गए।
वहीं मौजूदा शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं और फुटकर ग्राहकों की लिवाली के चलते सोने के भाव 95 रु. की तेजी के साथ 27,960 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए।
बाजार सूत्रों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि विदेशों में तेजी के बीच मौजूदा शादी-विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए फुटकर कारोबारियों और आभूषण निर्माताओं की सतत लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई।
एशियाई बाजारों में सोने के भाव 2.90 डॉलर बढ़कर 1669 डॉलर प्रति औंस हो गए। घरेलू बाजार में चांदी तैयार के भाव 3300 रु. लुढ़कर 52,200 रु. किलो बंद हुए। जबकि गत छह सत्रों में इसमें 3500 रु. की तेजी दर्ज की गयी थी।
वहीं सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 510 रु. चढ़कर 56,010 रु. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 65,000 : 66,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।
सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 95 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 27,960 रु. और 27,820 प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्व स्तर 23,300 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।
No comments:
Post a Comment