cleanmediatoday.blogspot.कॉम
लोकपाल के लिए टीम अन्ना का अभियान
क्लीन मीडिया संवाददाता
लोकपाल के लिए टीम अन्ना का अभियान
क्लीन मीडिया संवाददाता
चंडीगढ़, 23 जनवरी (सीएमसी) : टीम अन्ना के सदस्य एक मजबूत लोकपाल विधेयक के लिए अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए कल से पंजाब में अभियान चलाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पंजाब के दूसरे दौरे के साथ-साथ टीम अन्ना राज्य का दौरा करेगी।
पंजाब में अभियान चलाने वालों में पूर्व आईआरएस अधिकारी अरविंद केजरीवाल, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, नवीन जयहिंद और गोपाल दास शामिल हैं। टीम अन्ना के सदस्य अभियान शुरू करने से पहले अमृसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।
टीम के एक सदस्य ने कहा कि उसका कोई भी सदस्य या समर्थक किसी राजनीतिक पार्टी या किसी व्यक्ति का समर्थन नहीं करेंगे। इसका उद्देश्य सिर्फ एक मजबूत लोकपाल विधेयक पारित कराना है। प्रदेश के सत्तारूढ़ गठबंधन एसएएडी-भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने एक दूसरे के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राज्य में 30 जनवरी को चुनाव होने हैं।
No comments:
Post a Comment