News

Showing posts with label एम्स में भर्ती बेबी फलक की मौत. Show all posts
Showing posts with label एम्स में भर्ती बेबी फलक की मौत. Show all posts

Friday, 16 March 2012

एम्स में भर्ती बेबी फलक की मौत

cleanmediatoday.blogspot.com
 
एम्स में भर्ती बेबी फलक की मौत
क्लीन मीडिया संवाददाता 

नई दिल्ली: 16 मार्च: (सीएमसी)  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले करीब 60 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही दो वर्षीय बच्ची फलक ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।
फलक का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि हृदय का दौरा पड़ने की वजह से बच्ची की मौत हुई। एम्स में न्यूरोसर्जरी के सहायक प्रोफेसर दीपक अग्रवाल ने बताया, हृदय का दौरा पड़ने की वजह से फलक की मौत हो गई। उसे दिल का दौरा रात करीब नौ बजे पड़ा और उसे 9.40 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
ज्ञात हो कि इसके पहले एम्स के डॉक्टरों ने उसकी सेहत में सुधार बताया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि फलक को अगले एक सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।