News

Showing posts with label रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच के आदेश. Show all posts
Showing posts with label रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच के आदेश. Show all posts

Friday, 1 June 2012

रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच के आदेश

cleanmediatoday.blogspot.com

रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच के आदेश
क्लीन मीडिया संवाददाता 
लखनऊ: 1 जून: (सीएमसी)  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लोकायुक्त एन. के. मेहरोत्रा की सिफारिशों को मानते हुए आज प्रदेश की पूर्ववर्ती मायावती सरकार में उर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दे दिये।
लोकायुक्त मेहरोत्रा ने आज यहां को बताया, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरे कार्यालय द्वारा की गयी सिफारिशों को मानते हुए रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैं। इस सिलसिले में आधिकारिक सूचना भी दे दी गयी है।’ उन्होंने बताया कि उपाध्याय के खिलाफ आरोपों पर चार सिफारिशें की गयी थीं जिनमें राज्य सरकार से जांच कराने की संस्तुति की गयी थी।
मेहरोत्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने उपाध्याय की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति के आरोपों की सतर्कता विभाग से जांच कराने की सिफारिश भी मान ली है।