News

Showing posts with label सरकारी खर्च में कटौती के लिए अभियान शुरू. Show all posts
Showing posts with label सरकारी खर्च में कटौती के लिए अभियान शुरू. Show all posts

Friday, 1 June 2012

सरकारी खर्च में कटौती के लिए अभियान शुरू

cleanmediatoday.blogspot.com
सरकारी खर्च में कटौती के लिए अभियान शुरू 

क्लीन मीडिया संवाददाता 
नई दिल्ली: 1 जून: (सीएमसी)  अर्थव्यवस्था के पिछले नौ साल के सबसे खराब स्तर को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को खर्चों में कटौती का अभियान शुरू करते हुए सरकारी विभागों में नए पदों के सृजन और पांच सितारा होटलों में बैठकों पर रोक लगा दी है। 
अधिकारियों के विदेश दौंरों पर भी अंकुश लगाने के साथ साथ वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को जारी निर्देश में नये वाहन खरीदने पर भी रोक लगा दी है। इन निर्देशों को जारी करने के पीछे चालू वित्त वर्ष के दौरान गैर. योजनागत खर्च में 10 प्रतिशत तक कटौती करना है। 
सरकारी खर्च में कटौती के ये उपाय आज तब घोषित किए गए जब 2011-12 की आर्थिक वृद्धि के संशोधित आंकड़े 6.9 प्रतिशत के अग्रिम अनुमान से घटकर 6.5 प्रतिशत रह गए। डालर के मुकाबले रुपया और गिरकर 56.51 रुपये प्रति डालर के नये निचले स्तर पर पहुंच गया। 
मंत्रालय द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि पांच सितारा होटलों में बैठकों एवं सम्मेलनों के आयोजनों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा, अगले आदेश तक वाहनों की खरीद पर रोक लगा दी गई है। विदेश यात्रा पर मंत्रालय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का आकार एवं यात्रा की अवधि ‘बिल्कुल न्यूनतम’ रखी जानी है।