News

Showing posts with label Adalat- Saja. Show all posts
Showing posts with label Adalat- Saja. Show all posts

Monday, 31 October 2011

Adalat- Saja

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com
              
                         


मिर्चपुर कांड के तीन दोषियों को उम्रकैद 
क्लीन मीडिया संवाददाता 

हिसार, 31 अक्तूबर (सीएमसी) : हरियाणा के हिसार जिले के मिर्चपुर गांव में पिछले साल एक 70 वर्षीय दलित और उसकी विकलांग पुत्री को जिंदा जलाए जाने के मामले में एक स्थानीय अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद और शेष को 5-5 और 2-2 साल की कैद की सजा सुनाई है.   


अदलत ने इस मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा जबकि छह दोषियों 5-5 साल कैद की सजा तथा शेष छह को 2-2 साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही सभी 15 दोषियों पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

इससे पहले, अदालत ने मामले के 97 में से 82 आरोपियों को बरी करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हुए हैं और यह बात संदेह से परे है।