News

Showing posts with label Air India has sacked the pilot. Show all posts
Showing posts with label Air India has sacked the pilot. Show all posts

Tuesday, 8 May 2012

Air India has sacked the pilot

cleanmediatoday.blogspot.com
एयर इंडिया के पायलट हुए बर्खास्त 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
नई  दिल्ली:  8 मई: (सीएमसी)   हड़ताल पर गए पायलटों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एयर इंडिया ने 14 पायलटों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही इंडियन पायलट गिल्ड की मान्यता भी रद्द कर दी गई है। 
गौरतलब है कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री अजीत सिंह ने एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के प्रबंधन की पायलटों के साथ बातचीत चल रही थी। ऐसे में पायलटों के चिकित्सा अवकाश पर जाने से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
अजीत स‌िंह ने कहा कि पायलटों ने हड़ताल का कोई नोटिस नहीं दिया। इसलिए एयर इंडिया मैनेजमेंट नियम और कानूनों के अंतर्गत इन लोगों पर उचित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन के साथ पायलटों की बातचीत विफल होती है तो उन्हें मंत्रालय या मुझसे बातचीत करनी चाहिए थी। इस तरह हड़ताल पर जाना अवैध है।