News

Showing posts with label उपवास से पहले राजकोट में तनाव. Show all posts
Showing posts with label उपवास से पहले राजकोट में तनाव. Show all posts

Saturday, 24 December 2011

उपवास से पहले राजकोट में तनाव

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
उपवास से पहले राजकोट में तनाव 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
राजकोट, 24 दिसम्बर (सीएमसी) : गुजरात के राजकोट में 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सद्भावना उपवास और कांग्रेस सांसद कुनवारजी बावलिया के जवाबी उपवास से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अपने-अपने नेताओं के उपवास के पक्ष में समर्थन जुटा रहे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई थी।

 कांग्रेस के राजकोट नगर अध्यक्ष जवसंत भट्टीजब रेसकोर्स मैदान में मोदी के पोस्टर हटा रहे थे तब भाजपा पार्षद और पूर्व महापौर उदय कांगड़ ने कथित रूप से उनपर हमला किया। बावलिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरना दिया और पुलिस आयुक्त को कांगड़ को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य किया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कांगड़ और भट्टी ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी के पोस्टर जलाए और पुलिस आयुक्त गीता जौहरी ने हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज की अगुवाई की।