News

Showing posts with label मध्यावधि चुनाव के आसार नहीं : शरद. Show all posts
Showing posts with label मध्यावधि चुनाव के आसार नहीं : शरद. Show all posts

Saturday, 24 March 2012

मध्यावधि चुनाव के आसार नहीं : शरद

cleanmediatoday.blogspot.com
 
मध्यावधि चुनाव के आसार नहीं : शरद
क्लीन मीडिया संवाददाता 

लखनऊ: 24 मार्च: (सीएमसी)  सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा देश में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव कभी भी होने की सम्भावना को खारिज करते हुए जदयू के मुखिया शरद यादव ने शनिवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव जल्द होने की सम्भावना तो फिलहाल नजर नहीं आती।
जदयू अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने (मुलायम सिंह यादव) जो भी कहा है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। उस बारे में तो वही विस्तार से बात सकते हैं, लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो लोकसभा के चुनाव निकट भविष्य में होने की सम्भावना तो नजर नहीं आती।’ यादव से सपा प्रमुख द्वारा कल देश में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव कभी भी होने की सम्भावना जताए जाने के बारे में सवाल किया गया था।
उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ संप्रग के सबसे बड़े घटक दल कांग्रेस को हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से करारा झटका लगा है और इससे केन्द्र पर असर पड़ेगा। हालांकि वह प्रभाव किस तरह का होगा। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लोकपाल विधेयक के बारे में जदयू नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जहां तक कानून का सवाल है तो उसका खाका आमराय से ही बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकपाल को लेकर काफी मतभेद हैं। अभी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।