News

Showing posts with label राष्ट्रमंडल खेलों में हुई धांधली की रिपोर्ट बनाएगा सीवीसी. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रमंडल खेलों में हुई धांधली की रिपोर्ट बनाएगा सीवीसी. Show all posts

Thursday, 16 February 2012

राष्ट्रमंडल खेलों में हुई धांधली की रिपोर्ट बनाएगा सीवीसी

cleanmediatoday.blogspot.com

राष्ट्रमंडल खेलों में हुई धांधली की रिपोर्ट बनाएगा सीवीसी
क्लीन मीडिया संवाददाता 

नई दिल्ली: 16 फरवरी: (सीएमसी)  केंद्रीय सतर्कता आयोग ने एक साल की गहन जांच के बाद अब राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और सरकारी अधिकारियों की अन्य कथित धांधलियों को लेकर विशेष रिपोर्ट तैयार करने का फैसला किया है।
यह  रिपोर्ट एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगी तथा इसमें अक्तूबर 2010 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए खेलों की तैयारियों सरकारी और अन्य विभागों द्वारा किये गये कार्यों को विस्तृत विवरण दिया जाएगा।
सतर्कता आयुक्त आर. श्रीकुमार ने यह जानकारी दी। राष्ट्रमंडल खेलों काफी विवादास्पद रहे तथा इसकी तैयारियों से जुड़े कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।