cleanmediatoday.blogspot.com
वी के सिंह प्रकरण की जानकारी रक्षा मंत्री को थी- राजनाथ
क्लीन मीडिया संवाददाता
क्लीन मीडिया संवाददाता
वाराणसी: 27 मार्च: (सीएमसी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि रिश्वत मामले की जानकारी रक्षा मंत्री को थी, लेकिन उन्होंने वी के सिंह प्रकरण में किसी भी प्रकार कि कार्यवाही करने को उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा हर मामला भारतीय जनता पार्टी का है, पूर्व जरनल वी के सिंह मामले में ए के एंथनी की जिनती निंदा की जाए कम है। अन्ना टीम के शब्द बाण वाले प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर टीम अन्ना के सदस्यों के द्वारा संसद और सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पूर्णतयः गलत है और संसद सर्वोपरि है, हर किसी को उसका सम्मान करना चाहिए। |