News

Showing posts with label समुद्री लुटेरो के पीछे शक्तिशाली लोग है- एंटनी. Show all posts
Showing posts with label समुद्री लुटेरो के पीछे शक्तिशाली लोग है- एंटनी. Show all posts

Monday, 27 February 2012

समुद्री लुटेरो के पीछे शक्तिशाली लोग है- एंटनी

cleanmediatoday.blogspot.com 


समुद्री लुटेरो के पीछे शक्तिशाली लोग है- एंटनी 
क्लीन मीडिया संवाददाता 

नई दिल्ली: 27 फरवरी: (सीएमसी)  रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि समुद्री लूटपाट के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं और वास्तविक समस्या जमीन पर है जहां शक्तिशाली लोग जलदस्युओं का समर्थन कर रहे हैं। हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि क्षेत्र बहुत जटिल है।
उन्होंने कहा, समुद्री लूटपाट के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं। समुद्री लूटपाट की चुनौती से अभी प्रभावी तरह से नहीं निपटा जा सका है। आम सहमति है कि जलदस्युओं को समुद्री क्षेत्र में प्रभावहीन किया जा सकता है लेकिन वास्तविक समाधान जड़ों पर ध्यान देने में है, जो जटिल हैं और वास्तव में जमीन पर हैं।
एंटनी ने कहा, इस समय समुद्री लूटपाट के मुद्दे पर ध्यान देने की वास्तविक समस्या है। जलदस्यु तो केवल सामने दिख रहे हैं। उनके पीछे तो शक्तिशाली लोग हैं। भारतीय नौसेना ने जलदस्यु संभावित इलाकों से मालवाहक जहाजों के गुजरने के लिए 2008 से अदन की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।
आईओआर में चीन जैसे देशों की बढ़ती मौजूदगी और रुचियों की पृष्ठभूमि में एंटनी ने कहा, क्षेत्र दुर्भाग्य से कई वैश्विक चिंताओं का पोषक बन गया है जिससे हिंद महासागर जटिल क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नयी साझेदारियां बन रहीं हैं और पुरानी चिंताएं फिर से जीवंत हो रही हैं।