News

Showing posts with label स्वामी नित्यानंद ने पुरुषो के साथ भी किये है कुकर्म. Show all posts
Showing posts with label स्वामी नित्यानंद ने पुरुषो के साथ भी किये है कुकर्म. Show all posts

Saturday, 24 March 2012

स्वामी नित्यानंद ने पुरुषो के साथ भी किये है कुकर्म

cleanmediatoday.blogspot.com
 
स्वामी नित्यानंद ने पुरुषो के साथ भी किये है कुकर्म 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
बेंगलुरु: 24 मार्च: (सीएमसी)  सीआईडी ने स्वामी नित्यानंद के खिलाफ रामानगरम अदालत में एक चार्जशीट दाखिल किया है। इसमें दावा किया गया है कि नित्यानंद ने महिलाओं के अलावा अपने एक विदेशी भक्त के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। कर्नाटक के बिदादी आश्रम के अलावा अमेरिका में कुछ शहरों में उन्होंने अपने इस भक्त के साथ अप्राकृतिक सेक्स संबंध बनाए थे।
सीआईडी ​​द्वारा दाखिल चार्जशीट में साफ कहा गया है कि प्राप्त सबूतों में यह बात सामने आई है कि नित्यानंद अप्राकृतिक सेक्स भी करते थे। विदेशी भक्त की पहचान गुप्त रखी गई है। सीआईडी के अधिकारियों ने उसके साथ की गई बातचीत का वीडियो रिकार्ड कर लिया है। इसे भी अदालत में बतौर सबूत पेश किया जाएगा। 
अधिकारियों के मुताबिक, यह नित्यानंद केस में यह पहला मामला है जब किसी पुरूष भक्त ने आगे बढ़ कर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता वर्तमान में अमेरिका में रहता है। उसने कहा है कि स्वामी ने अपने आश्रम में कम से कम छह बार उसके साथ कुकर्म किया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है।