News

Showing posts with label 2 जी केस- चंदोलिया की जमानत पर रोक. Show all posts
Showing posts with label 2 जी केस- चंदोलिया की जमानत पर रोक. Show all posts

Friday, 2 December 2011

2 जी केस- चंदोलिया की जमानत पर रोक

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
2 जी केस- चंदोलिया की जमानत पर रोक
क्लीन मीडिया संवाददाता 


नई दिल्ली, 02 दिसंबर (सीएमसी): दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार कोपूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के पूर्व निजी सचिव और टूजी घोटाला मामले के आरोपी आर के चंदोलिया की जमानत पर रोक लगा दी।
न्यायमूर्ति वीके शली की पीठ ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जमानत पर रोक लगाई। हालांकि, गुरुवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चंदोलिया को जमानत दे दी थी जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने चंदोलिया को जमानत देते हुए कहा था कि राजा के निजी सचिव होने के नाते उनके पास कोई स्वतंत्र शक्ति नहीं थी और इस तरह का कोई आरोप भी नहीं है कि उन्होंने खुद घूस लिया।
 सैनी ने कहा था कि चंदोलिया के मामले को राजा और पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा के बराबर नहीं माना जा सकता है।