Oh yes,this the true story! Read the truth, Read the news at cleanmedia.blogspot.com
- आरएसएस भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में अन्ना के साथ : वैद्य
गोरखपुर, 14 अक्तूबर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :आरएसएस: ने एक बार फिर अन्ना पक्ष के प्रति समर्थन की बात करते हुए आज कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन का समर्थन करेगा।
संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी संगठनों और लोगों को पूरा समर्थन दिया जाएगा।
संघ का बयान ऐसे समय आया है जब गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा कि नयी दिल्ली में रामलीला मैदान में उनके अनशन या जन लोकपाल विधेयक के लिए उनके अभियान में आरएसएस से कोई समर्थन नहीं लिया गया था।
उन्होंने ऐसे विचार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की भी आलोचना की थी।
हजारे ने संघ से दूरी बनाने का प्रयास किया वहीं संघ ने कई मौकों पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता के अनशन के दौरान उसके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
संघ ने उच्चतम न्यायालय परिसर में प्रशांत भूषण पर हमले का विरोध किया।
वैद्य ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ संघ अन्ना पक्ष के किसी सदस्य के खिलाफ हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करता। ’’ लेकिन संघ कश्मीर संबंधी अपनी नीति पर स्पष्ट है और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
संघ की तीन दिवसीय बैठक आज यहां शुरू हुई है। बैठक में प्रस्तावित सांप्रदायिक हिंसा विधेयक के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment