News

Wednesday 28 December 2011

राज्यसभा गिर जायेगा लोकपाल बिल

cleanmediatoday.blogspot.com
राज्यसभा गिर जायेगा लोकपाल बिल 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


नई दिल्ली, 28 (siemsi) : भाजपा ने बुधवार को विश्वास जताया कि लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं होगा क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास उच्च सदन में आसान बहुमत नहीं है।
 भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने संसद से बाहर संवाददाताओं से कहा, हमें यकीन है कि सत्तारूढ़ दल के पास सदन में बहुमत नहीं है। यह (लोकपाल विधेयक) उपरी सदन में गिर जाएगा। वह (कांग्रेस) सदन में बहुमत हासिल करने में असफल रहेंगे। कांग्रेस के उस आरोप को खारिज करते हुए कि लोकपाल विधयेक पर भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है नायडू ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन लोगों ने लोगों के साथ धोखा किया है।
 उन्होंने कहा, मजबूत लोकपाल के मुद्दे पर कांग्रेस ने देश के लोगों को धोखा दिया है। कांग्रेस इस बात से वाकिफ है कि देश के लोग मजबूत लोकपाल के पक्ष में हैं। वह मजबूत लोकपाल लाने को प्रतिबद्ध नहीं हैं। वह कमजोर लोकपाल लेकर आए हैं।
 नायडू ने कहा, उनके पास यथेष्ट संख्या नहीं है। और यही वजह है कि वह मंगलवार को पूरे देश के सामने हंसी के पात्र बन गए। उन्होंने दावा किया कि इसलिए यह पूरा मामला कांग्रेस पर उलटा पड़ गया।
 नायडू ने कहा, उन्हें पहले कुछ गृहकार्य करना था, अपने सहयोगियों से बातचीत करनी चाहिए थी उसके बाद संसद में ऐसा विधयेक लाना चाहिए था। बगैर कोई मेहनत किए उसे लेकर आए और वह उन्हीं पर उलटा पड़ गया। हम मजबूत लोकपाल चाहते हैं। हमारे संशोधन उसी दिशा में थे। कांग्रेस कमजोर लोकपाल चाहती है क्योंकि उसकी कोई प्रतिबद्धता नहीं है। 

No comments:

Post a Comment