Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
इराक में 12 आतंकवादियों को फांसी
क्लीन मीडिया संवाददाता
इराक में 12 आतंकवादियों को फांसी
क्लीन मीडिया संवाददाता
बगदाद, 24 नवंबर (सीएमसी) : इराक में वर्ष 2006 में दुजैल नगर में एक विवाह समारोह के दौरान 70 लोगों के नरसंहार मामले में दोषी ठहराये गए अलकायदा के 12 आतंकवादियों को आज फांसी दी गई। इराक के उप न्याय मंत्री बुशो इब्राहिम ने कहा कि इन आतंकवादियों को गुरुवार को फांसी दी गई।
देश की एक अदालत ने जून में शिया बहुल नगर में हत्याओं के लिए 15 लोगों को मौत की सजा सुनायी थी।
इब्राहम ने कहा कि इसमें से दोषी ठहराये गए तीन लोगों को मौत की सजा नहीं दी गई क्योंकि उन पर अन्य मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। दुजैल बगदाद से 80 किलोमीटर दूर स्थित है और यह सुन्नी बहुल क्षेत्रों से घिरा हुआ है।
No comments:
Post a Comment