Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

मुंबई में ही छठ मनाएंगे संजय निरुपम
क्लीन मीडिया संवाददता
मुंबई, 01 नवम्बर (सीएमसी) : उत्तरी मुंबई से कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने मंगलवार को जुहू बीच पर छठ पूजा मनाने का ऐलान किया है। मुंबई निकाय चुनाव के मद्देनजर इस साल छठ पर्व का बहुत महत्व दिख रहा है। पर्व को लेकर निरुपम के कई पोस्टर कांदिवली, चारपोक, मलाड, बोरीवली और दहिसार में लगाए गए हैं।

उत्तर भारतीय के मुद्दे पर निरुपम का शिवसेना और एमएनएस के साथ टकराव चल रहा है। निरुपम ने कहा था कि उत्तर भारतीयों के बिना मुंबई की जिंदगी ठहर सकती है।
उन्होंने ‘तीनों ठाकरे’ को बिना सुरक्षा व्यवस्था के निकलने की भी चुनौती दी थी। उनका मतलब शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उनके पुत्र आदित्य तथा एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से था।
निरुपम और बिहार फ्रंट जुहू बीच पर मनोज बाजपेयी और मनोज तिवारी की मौजूदगी में मंगलवार को छठ पूजा का आयोजन कर रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस स्थल पर पिछले 14 साल से पूजा का आयोजन हो रहा है। बिहार से बाहर देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में एक समय शिवसेना ने बिहारी वोटरों को आकर्षित करने के लिए 1999 और 2004 में छठ के आयोजन में मदद की थी, लेकिन मुंबई में छठ को लोकप्रिय बनाने का श्रेय काग्रेस के वर्तमान सासद संजय निरुपम दिया जाता है।
पहले मुंबई में रहने वाले बिहार के लोग स्वयं को हाशिए पर महसूस करते थे, लेकिन अब छठ के माध्यम से एकजुट महसूस करते हैं। बिहार के रोहतास जिले में जन्मे निरुपम ने शिवसेना में रहते हुए मुंबई में छठ पर्व को एक पहचान दिलाई। बाद में वह 2005 में काग्रेस के सदस्य बन गए।
No comments:
Post a Comment