News

Thursday, 24 November 2011

नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर गवाही देंगे संजीव भट्ट

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com

नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर गवाही देंगे संजीव भट्ट 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


अहमदाबाद, 24 नवम्बर (सीएमसी): निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने नानावती आयोग से कहा कि 2002 के दंगे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई की याचिका को कमजोर करने में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर गवाही देने को तैयार हैं।
 गोधरा के बाद दंगे की जांच करने वाले दो सदस्यीय न्यायिक पैनल के समक्ष भट्ट ने यह बात कही। पैनल साराभाई की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। साराभाई ने अदालत की प्रक्रिया को कमजोर करने में मोदी की कथित भूमिका को लेकर भट्ट के साथ जिरह की मांग की। आयोग के समक्ष केंद्रीय राहत समिति के वकील बी.एम.मांगुकिया द्वारा 23 मई को पूछताछ में भट्ट ने आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को मोदी ने कमजोर करने की कोशिश की थी।
 भट्ट ने कहा, ‘मैंने अपनी इच्छा जताई है और साराभाई की 2002 की याचिका के संदर्भ में गवाही की इच्छा जाहिर की है। अगर आयोग सच्चाई जानना चाहता है तो वह कभी भी मुझे बुला सकता है।’ मोदी और उनके सहयोगियों की भूमिका के संबंध में भट्ट से जिरह के लिए साराभाई के आवेदन पर आयोग ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मोदी और उनके सहयोगियों पर साराभाई की याचिका को स्थगित करने के लिए उनके वकील को रिश्वत देने का आरोप है।

No comments:

Post a Comment