News

Saturday 12 May 2012

Parliament will meet tomorrow at 60 years through out

cleanmediatoday.blogspot.com
कल संसद के 60 वर्ष पुरे होने पर होगी बैठक 
क्लीन मीडिया संवाददाता 

नई दिल्ली: 12 मई: (सीएमसी)  भारतीय संसद की 60वीं वषर्गांठ के अवसर पर रविवार के दिन लोकसभा और राज्यसभा की विशेष बैठकें होंगी और शाम को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी। इस मौके पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक दोनों सदनों की बैठक होने के साथ शाम को राज्यसभा और लोकसभा की केन्द्रीय कक्ष में संयुक्त बैठक भी होगी। दोनों सदनों की बैठकों में ‘भारतीय संसद का 60 साल का सफर’ विषय पर चर्चा होगी।
लोकसभा में नेता सदन प्रणव मुखर्जी और राज्यसभा में वहां के नेता सदन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चर्चा की
शुरुआत करेंगे। संसद की 60वीं वषर्गांठ के अवसर पर पांच और दस रुपए के विशेष सिक्के तथा डाक टिकट
भी जारी होंगे। इन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जारी करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति तीन पुस्तकों का भी लोकार्पण करेंगीं। ये पुस्तकें हैं- ‘सदस्य परिचय: पहली लोकसभा’, ‘लोकसभा के अध्यक्ष’ और ‘लोकसभा के 60 वर्ष : एक विश्लेषण’। लोकसभा सचिवालय ने इन पुस्तकों का प्रकाशन किया है। इन पुस्तकों के अतिरिक्त पांच अन्य पुस्तकें भी जारी होंगी जिनमें संविधान सभा की महिला सदस्यों के चयनित भाषण शामिल हैं।
संसद के 60वें वषर्गांठ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा, सितार वादक देबू चौधरी, कर्नाटक शास्त्रीय गायक महाराजापुरम रामचन्द्रन, मशहूर गायिका शुभा मुद्गल और इकबाल खान अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। शाम को होने वाली दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर पहली लोकसभा के सदस्य रह चुके रिशांग कीशिंग और रेशम लाल जांगडे को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा पहली लोकसभा के सदस्य रहे कमल सिंह के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

No comments:

Post a Comment