Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

प्रदर्शनकारियों ने आडवानी के रथ पर फेंके अंडे
क्लीन मीडिया संवाददाता
भटिंडा, 13 नवम्बर (सीएमसी) : भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रविवार को पंजाब में काफी विरोध का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उनके रथ पर अंडे फेंकने के साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाये. पंजाब में आडवाणी के काफिले की यात्रा कुछ देर के लिए प्रभावित हुई जहां उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (बादल) के साथ सत्ता में है.
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और कुछ मुस्लिम संगठनों के करीब 30 से 40 प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने संगेढ़ा गांव के पास आडवानी की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया जब यात्रा बरनाला की ओर बढ़ रही थी.
प्रदर्शनकारी सड़क किनारे खेतों से अचानक निकलकर आये और आडवाणी के रथ को काले झंडे दिखाते हुए उस पर अंडे फेंके. इसके कारण रथ के रूप में बनायी गई उस बस को साफ करने के लिए काफिले को रोकना पड़ा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा कर रहे हैं.

No comments:
Post a Comment