Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

पीएम का भरोसा, आएगा मजबूत लोकपाल
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 23 नवम्बर (सीएमसी) : भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम अब धीरे-धीरे रंग ला रही है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्ना हजारे को मजबूत लोकपाल बिल लाने का भरोसा दिलाया है.
केंद्र सरकार ने अन्ना हजारे को भरोसा दिलाया कि संसद के मौजूदा सत्र में एक मजबूत लोकपाल विधेयक लाया जाएगा. टीम अन्ना के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा अन्ना हजारे को लिखे गए एक पत्र में यह बात कही गई है.
पत्र में यह स्वीकार किया गया है कि अन्ना हजारे द्वारा पिछले महीने लिखा गया पत्र उन्हें मिला है. उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम यह पत्र हजारे के गांव रालेगन सिद्धि में प्राप्त हुआ.
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने धमकी दी थी कि यदि सरकार शीतकालीन सत्र में एक मजबूत लोकपाल विधेयक लाने में नाकाम रहती है, तो सत्र के अंतिम दिन वह अपना आंदोलन फिर से शुरू कर देंगे.

No comments:
Post a Comment