Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

ऊंची जाति के गरीब लोगों को मिले आरक्षण- मायावती
क्लीन मीडिया संवाददाता
लखनऊ, 13 नवम्बर (सीएमसी) : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने ऊंची जाति के गरीबों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए रविवार को कहा कि उन लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए.
लखनऊ में एक सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जा रही है, जिसका बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा समर्थन किया है. इस सम्बंध में प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिखकर ऊंची जाति के गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का अनुरोध किया गया है.
मायावती ने कहा कि सूबे में यदि बसपा की सरकार दोबारा बनी तो ऊंची जाति के लोगों को सही नुमाइंदगी दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि बसपा किसी जाति के खिलाफ नहीं है और किसी तरह से जातिवाद को बढावा नहीं देती है.
विरोधियों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि पार्टी से ऊंची जाति के लोगों के जुड़ने से विरोधी घबरा गए हैं. इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपनाकर पार्टी की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लिहाजा आप लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए.

No comments:
Post a Comment