News

Wednesday, 23 November 2011

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
क्लीन मीडिया संवाददाता 

मुंबई, 23 नवम्बर (सीएमसी) :  आज भी वेस्टइंडीज बल्लेबाजों का दिन रहा और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया. सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है. वेस्‍टइंडीज के डेरेन ब्रावो के शानदार 166 रन के साथ शुरुआती अन्‍य पांच बल्‍लेबाजों के अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत मेहमान टीम ने 9 विकेट खोकर 575 रन बना लिए हैं.

मैच खत्‍म होने तक वेस्‍टइंडीज की अंतिम जोड़ी के रूप में फिडेल एडवर्ड्स (7 रन) और देवेंद्र बिशू (2 रन) क्रीज पर खेल रहे हैं.
भारत की ओर से अश्विन ने 154 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अपना पहला मैच खेल रहे वरुण एरॉन ने भी 106 रन खर्च कर तीन बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजा.
वेस्‍टइंडीज का पांचवां विकेट ब्रावो के रूप में गिरा. ब्रावो ने शानदार बैटिंग करते हुए 166 रन बनाए. अपनी पारी में उन्‍होंने 17 बार गेंद को बाउंड्रीलाइन के पार पहुंचाया.

वेस्‍टइंडीज ने पॉवेल के रूप में अपना चौथा विकेट खोया. पॉवेल ने 81 रनों की पारी खेली और प्रज्ञान ओझा की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कैच दे बैठे. मेहमान टीम का तीसरा विकेट एडवर्ड्स के रूप में गिरा. एडवर्ड्स ने शानदार 86 रन बनाए. अपनी पारी में उन्‍होंने 13 चौके जड़े.

पहले दिन का खेल पूरी तरह से वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों के नाम रहा. प‍हले दिन टीम इंडिया के गेंदबाज महज 2 विकेट ही झटक सके. वेस्‍टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही 267 रन जोड़ लिया. बहरहाल, इस पिच पर अब तक बल्‍लेबाजों को ही फायदा होता दिख रहा है.

No comments:

Post a Comment