Oh yes,this is the true story! the truth and fearless comments cleanmediatoday.blogspot.com

तिहाड़ के कैदियों को मिला लाखों का पैकेज
क्लीन मीडिया संवाददाता
तिहाड़ के कैदियों को मिला लाखों का पैकेज
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 16 नवम्बर (सीएमसी) : तिहाड़ जेल में कैद राजकुमार ने जेल की कोठरी में कैद होने के बाद सामान्य जीवन की सभी आशाएं छोड़ दी थीं, लेकिन राजकुमार को अब छह लाख रुपए सालाना की एक नौकरी मिल गई है। ऐसा होने वाला राजकुमार अकेला नहीं है। उसके साथ तिहाड़ जेल में रह रहे चार और कैदियों को भी इतने ही वेतन की नौकरी मिली है।
जेल परिसर में मंगलवार को विभिन्न कंपनियों द्वारा चलाए गए ‘प्लेसमेंट अभियान’ में कंपनियों ने 80 कैदियों को नियुक्त किया, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं।
उपमहानिरीक्षक आरएन शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि है। इस बार कैंपस प्लेसमेंट का परिणाम शानदार रहा है। 80 कैदियों को नौकरी मिली है और कई का एक से ज्यादा कंपनियों ने चयन किया है।
अतिथि सेवा और निर्माण क्षेत्र की कंपनियां इस साल में तीसरी बार तिहाड़ जेल में नियुक्ति के लिए गई हैं। इस अभियान का उद्देश्य कैदियों की रिहाई के बाद उनका पुनर्वास है। पहली बार इस अभियान में महिला कैदियों को भी शामिल किया गया।
No comments:
Post a Comment