News

Thursday 23 February 2012

क्या लन्दन की मेयर बनेगी भारतीय मूल की केन

cleanmediatoday.blogspot.com
क्या लन्दन की मेयर बनेगी भारतीय मूल की केन 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
लंदन: 23 फरवरी: (सीएमसी) लंदन के मेयर पद के लिए होने वाले आगामी चुनावों में भले ही दो बड़े नामों  बोरिस जॉनसन और लेबर पार्टी की केन लिवरस्टोन की चर्चा हो लेकिन इनके अलावा भारतीय मूल की एक निदर्लीय महिला उम्मीदवार अपने सकारात्मक चुनाव प्रचार और कई बड़ी हस्तियों के समर्थन से दौड़ में इनको टक्कर देती नजर आ रही है।
लंदन के मेयर के पद के लिए तीन मई को होने वाले चुनावों में नौ लोग भाग ले रहे हैं जिनमें से एक हैं भारतीय मूल की 40 वर्षीय सिवभान बनीता।
बनीता ने चुनाव लड़ने के लिए हाल ही में लोक सेवा के एक वरिष्ठ पद से इस्तीफा दिया है। बोरिस और केन की आधुनिक, विश्वस्त विकल्प के रूप में चर्चित बनीता की मां एंग्लो इंडियन थीं और पिता ब्रिटिश।
बनीता वर्ष 1996 में लोक सेवा में शामिल हुईं और करीब 15 वर्षों तक वह कई शीर्ष पदों पर रहीं, मंत्रालयों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम किया।
उनके समर्थकों में लॉर्ड ओ’डोनेल भी शामिल हैं। ओ’डोनेल लोक सेवा के पूर्व प्रमुख थे, उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों जॉन मेजर, टोनी ब्लेयर और गॉर्डन ब्राउन के साथ काम किया है और हाल ही में उन्होंने कैबिनेट सचिव के पद से त्यागपत्र दिया है।
बनीता के चुनाव प्रचार को स्लोगन है ‘मेकिंग लंदन इवन बेटर (लंदन को और बेहतर बनाना)। बनीता ने बुधवार रात अपना प्रचार शुरू किया। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य एक बेहतर लंदन बनाने का है।
उनकी बेवसाइट पर उनके भारतीय पृष्ठभूमि के बारे में लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी मां वर्ष 1959 में एक युवती की तरह लंदन आयी थीं।
लंदन के मेयर के पद के लिए उम्मीदवारों की पूरी सूची 30 मार्च को सार्वजनिक की जाएगी। लेकिन इसके लिए गला काट प्रतियोगिता अभी से शुरू हो गई है।
बनीता अपने चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा जोर दे रही हैं कि ‘जिस बड़ी बात पर मैं जोर देना चाहता हूं वह है, लंदन के लिए एक निर्दलीय मेयर ही बेहतर है। 

No comments:

Post a Comment