News

Tuesday 28 February 2012

231 peoples named final for Nobel Peace Prize

cleanmediatoday.blogspot.com
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 231 व्यक्ति नामित 
क्लीन मीडिया संवाददाता 

ओस्लो: 28 फरवरी: (सीएमसी)  नोबेल शांति पुरस्कार के लिए बिल क्लिंटन, हेल्मुट कोल, यूरोपीय संघ और विकिलिक्स संदिग्ध ब्राडली मैनिंग सहित कुल 231 व्यक्तियों को नामित किया गया है।
नोबेल संस्थान के प्रमुख गैर लुनडेस्टाड ने बताया कि हमेशा की तरह विश्व के कोने-कोने से सामान्य ‘प्रत्याशियों’ और कुछ नये आगंतुकों, कुछ मशहूर और कुछ अनजान लोगों को इसमें शामिल किया गया है।
इसमें 188 व्यक्ति और 43 संगठनों के नाम शामिल है।
पिछले साल 241 व्यक्तियों को इसके लिए नामित किया गया था और यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ, लाइबेरिया के कार्यकर्ता लेयमाह गबोवी और यमन के ‘अरब देशों में चली बदलाव की बयार’ के कार्यकर्ता तवाक्कोल करमान को दिया गया था।

1 comment:

  1. maining and helmut ko ye puraskaar milnaa hi chahiye.

    ReplyDelete