News

Tuesday 24 April 2012

The Chairman pointed out fifty House members sworn in today

cleanmediatoday.blogspot.com
सभापति ने दिलाया पचास राज्यसभा सदस्यों को शपथ 
क्लीन मीडिया संवाददाता 

नई दिल्ली: 24 अप्रैल: (सीएमसी)  भाजपा के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता अरूण जेटली, बसपा सुप्रीमो मायावती, केन्द्रीय मंत्री विलासराव देशमुख और राजीव शुक्ला तथा सिने स्टार चिरंजीवी एवं जया बच्चन सहित 50 नये राज्यसभा सदस्यों ने आज शपथ ली।
सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने 50 पुनर्निर्वाचित और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अरुण जेटली पुनर्निर्वाचित हुए हैं। गुजरात से उच्च सदन का प्रतिनिधित्व कर रहे जेटली ने हिन्दी में शपथ ली। जदयू के अली अनवर अंसारी, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, प्रो. अनिल कुमार साहनी, कप्तान सिंह सोलंकी, विनय कटियार, कांग्रेस के विलासराव देशमुख, राजीव शुक्ला, सत्यव्रत चतुर्वेदी, प्रवीण राष्ट्रपाल, शादीलाल बत्रा, नरेंद्र बुढ़ानिया, सपा के नरेश अग्रवाल, माकपा के तपन कुमार सेन और निर्दलीय राजीव चंद्रशेखर उच्च सदन के लिए दोबारा निर्वाचित हुए हैं आंध्रप्रदेश से रेणुका चौधरी, चिरंजीवी, सीएम रमेश, आनंद भास्कर रापोलू ने शपथ ली। बिहार से निर्वाचित सदस्य अली अनवर अंसारी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, रविशंकर प्रसाद, प्रो. अनिल कुमार साहनी और वशिष्ठ नारायण सिंह ने शपथ ली। छत्तीसगढ़ से भूषण लाल जांगड़े, मनसुख एल मंडोविया, शंकरभाई नानूभाई वेगड़, और हिमाचल प्रदेश से जगत प्रकाश नड्डा को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। कर्नाटक से राजीव चंद्रशेखर, के रहमान खान, वाश्वाराज पाटिल, रंगसाई रामकृष्ण, मध्यप्रदेश से सत्यव्रत चतुर्वेदी, थावरचंद्र गहलोत, डॉ नजमा हेपतुल्ला, फग्गन सिंह कुलस्ते, कप्तान सिंह सोलंकी, महाराष्ट्र से वंदना चौहान, अनिल यशवंत देसाई, अजय संचेती, डीपी त्रिपाठी, ओडिशा से रवि नारायण महापात्र, एवी स्वामी, दिलीप कुमार तिर्की को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। उच्च सदन के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे नरेंद्र बुढ़ानिया, भूपेंद्र यादव, उत्तराखंड से महेंद्र सिंह म्हारा, मुनकाद अली, अरविंद कुमार, रशीद मसूद, किरणमय नंदा, चौधरी मुनव्वर सलीम, ब्रजभूषण तिवारी, दर्शन सिंह यादव को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के लिए आंध्रप्रदेश के देवेंद्र गौड़ टी और पी गोवर्धन रेड्डी का नाम पुकारा गया लेकिन दोनों सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।

2 comments:

  1. Some old faced in mini parliament......

    ReplyDelete
  2. Kya naye log kuchh krege ya phir aise hi rah jayega sb.....

    ReplyDelete