cleanmediatoday.blogspot.com
चीन और रूस एक साथ करेगे नौसैन्य अभ्यास
क्लीन मीडिया संवाददाता
क्लीन मीडिया संवाददाता
बीजिंग: 18 अप्रैल: (सीएमसी) चीन और रूस इस सप्ताहांत में जापानी जल क्षेत्र के पास संयुक्त नौसेना अभ्यास को अंजाम देने जा रहे हैं जिसका मकसद दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को मजबूत करना तथा नई चुनौतियों और खतरों के प्रति संयुक्त प्रतिक्रिया का मार्ग प्रशस्त करना है। चीनी राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि इस संयुक्त अभ्यास के लिए चीन अपने 16 नौसैनिक पोतों और दो पनडुब्बियों को पीले सागर में भेजेगा जहां वे रूस के साथ अपनी किस्म के इस पहले अभ्यास में शिरकत करेंगे।
रूसी प्रशासन ने बताया है कि इस अभ्यास को लेकर जापान और दक्षिण कोरियाई मीडिया के कान खड़े हो गए हैं। चाइना डेली में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। जापानी मीडिया ने अटकलबाजी लगाते हुए कहा कि इस कदम का मकसद टोक्यो को चेतावनी देना है जिसका चीन और रूस दोनों के साथ समुद्री विवाद है।
Chin shared exercise but they are very clever.....
ReplyDelete