News

Sunday, 8 January 2012

अन्ना का अनशन राजनीतिक बलात्कार- ठाकरे

cleanmediatoday.blogspot.com

अन्ना का अनशन राजनीतिक बलात्कार- ठाकरे 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
मुंबई, 08 जनवरी (सीएमसी) : शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अन्ना हजारे के ‘मामूली से कारणों के चलते किए पांच सितारा सामूहिक अनशन’ को राजनीतिक बलात्कार बताया है। इसके अलावा ठाकरे ने हजारे पक्ष के सदस्यों को ‘बेकार’ लोगों का समूह भी कहा।

 पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक साक्षात्कार में उन्होंने किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर खासा हमला बोला। हालांकि पूरे साक्षात्कार में उन्होंने अन्ना हजारे का नाम नहीं लिया।
 उन्होंने कहा, उनके (टीम अन्ना) बीच में मतभेद हैं। वे सभी बेकार लोग हैं। केजरीवाल, किरण बेदी, सिसोदिया। सब बेकार लोग हैं। शिव सेना प्रमुख ने अन्ना के ‘पांच सितारा सामूहिक’ अनशन को भी बकवास करार दिया। उन्होंने कहा है कि यह अनशन मामूली कारणों से किया गया।
 ठाकरे के मुताबिक, यह और कुछ नहीं, बल्कि राजनीतिक बलात्कार है। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश को वास्तव में किसी लोकपाल विधेयक की जरूरत है।
 उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण के स्टांप ड्यूटी से कथित तौर पर बचने के मामले को लेकर हजारे पक्ष के सदस्यों पर सरकार के साथ ‘धोखाधड़ी’ करने का भी आरोप लगाया है। 

No comments:

Post a Comment