News

Saturday, 7 January 2012

कुशवाहा ने भाजपा को खरीद लिया है- राहुल

cleanmediatoday.blogspot.com

कुशवाहा ने भाजपा को खरीद लिया है- राहुल 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
गोरखपुर, 07 जनवरी (सीएमसी) : कांग्रेस पार्टी के महासचिव सांसद राहुल गांधी ने बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में रथ यात्रा निकालने वाली पार्टी को भ्रष्टाचार में संलिप्त पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने खरीद लिया है।

 राहुल ने भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी एक ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ रथ यात्रा निकालते हैं, वहीं उनकी पार्टी में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को गले लगाया जा रहा है। मायावती सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि चार वर्षों तक लगातार बसपा का हाथी केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए विकास के धन को डकारता रहा और मायावती चुप्पी साधे रहीं।
 राहुल गांधी ने कहा कि मायावती भ्रष्टाचार के मामले में दिखावा करके अपनी साख बचाना चाहती हैं लेकिन, प्रदेश की जनता उनकी इन चालों को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने गोरखपुर में आज एक कस्बे ‘भटहट’ में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए कहा कि 22 वर्षों से प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों का शासन रहा है और यहां आज भी विकास शून्य के बराबर है। 

No comments:

Post a Comment