News

Wednesday, 25 January 2012

कांग्रेस मजबूत लोकपाल के लिए प्रतिबद्ध- राहुल

cleanmediatoday.blogspot.com

कांग्रेस मजबूत लोकपाल के लिए प्रतिबद्ध- राहुल
क्लीन मीडिया संवाददाता
तरन तारन (पंजाब), 25 जनवरी (सीएमसी) : मजबूत लोकपाल लाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी गरीबों किसानों और आम आदमी के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
 राहुल ने पंजाब के इस सीमावर्ती नगर में एक चुनावी रैली में कहा, इसने (कांग्रेस) मजबूत लोकपाल के लिए विधेयक पेश किया। मजबूत लोकपाल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सपना है। कांग्रेस आम आदमी गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लोकपाल को विफल करने का विपक्षी राजग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत लोकपाल हमारे युवाओं का सपना है।
 भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की ‘जनचेतना’ यात्रा का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि क्या उन्होंने (आडवाणी) पंजाब छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार नहीं देखा। राहुल ने कहा कि खुदरा क्षेत्र में प्रतयक्ष विदेशी निवेश से किसानों को अत्यंत लाभ होगा।
 उन्होंने कहा, कांग्रेस का मत है कि किसानों को उससे काफी अधिक मिले जो आज वे अपने उत्पादन के लिए हासिल कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी ने भूमि अधिग्रहण पर संसद में एक विधेयक पेश किया ताकि किसानों को उनकी भूमि का अधिग्रहण होने के बाद लाभ मिल सके।
 राहुल ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये किसानों की भूमि का अधिग्रहण करते हैं लेकिन उसका उचित मूल्य प्रदान नहीं करते।
 राहुल ने कहा कि संप्रग सरकार दलितों गरीबों आम आदमी और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। राजग के नारे ‘‘इंडिया शाइनिंग’’ का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे (राजग) आम आदमी के साथ नहीं खाते-पीते और बड़े वाहनों में चलना पसंद करते हैं। 

No comments:

Post a Comment