News

Saturday, 4 February 2012

मिस्र में प्रदर्शन जारी, 10 और मरे

cleanmediatoday.blogspot.com
मिस्र में प्रदर्शन जारी, 10 और मरे
क्लीन मीडिया संवाददाता 

काहिरा, 4 फ़रवरी, सीएमसी: मिस्र की राजधानी काहिरा के पोर्ट सईद स्टेडियम की हिंसा को लेकर यहां बीते तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झड़प में 10 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों की संख्या में घायल हुए हैं।
काहिरा में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी गृह मंत्रालय की ओर कूच कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इनका आरोप है कि बुधवार को स्टेडियम की हिंसा साजिश का नतीजा थी। इस हिंसा में 74 लोग मारे गए।
अलजजीरा के मुताबिक, शुक्रवार को स्वेज शहर में पुलिस के साथ झड़प में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। काहिरा के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकार का कहना है कि संघर्ष में पुलिस का एक जवान भी मारा गया है और 2,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

No comments:

Post a Comment