cleanmediatoday.blogspot.com
अमर सिंह सहित चार के विरुद्ध परिवाद दर्ज
क्लीन मीडिया संवाददाता

कानपुर: 8 फरवरी, (सीएमसी) लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ सीएमएम पीयूष पांडेय की अदालत में एक और परिवाद दर्ज कराया गया है। इस बार बिल्हौर सीट से पूर्व प्रत्याशी ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इससे पहले अमर सिंह के विरुद्ध राजेंद्र धमाका और रवि वाल्मिकी भी परिवाद दर्ज करा चुके है।
ग्राम पातिन निवादा बिल्हौर निवासी अनिल कुमार गौतम ने अध्यक्ष अमर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी और जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। इसमें कहा गया था कि 8 अक्टूबर 2011 को पार्टी के जरीब चौकी में हुए अधिवेशन में इन लोगों से संपर्क किया। बिल्हौर से उसे प्रत्याशी बनाने को कहा। इसके बाद उसने पार्टी के प्रचार में करीब तीन लाख रुपए खर्च कर दिया। बाद में उसे बिल्हौर से प्रत्याशी बनाने का पत्र दिया गया। 22 जनवरी को उसका टिकट काट दिया गया। वह जिलाध्यक्ष से मिला तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। रेलबाजार थाने में अर्जी दी पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अनिल कुमार के अधिवक्ता आनंद जायसवाल ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है। 10 फरवरी को बयान दर्ज करने की तारीख लगाई गई है।

No comments:
Post a Comment