News

Wednesday, 21 December 2011

जानलेवा सर्दी से अबतक 75 लोगों की मौत

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com

जानलेवा सर्दी से अबतक 75 लोगों की मौत 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (सीएमसी) : ठिठुरन भरी ठंड के कारण 22 और लोगों की मौत से देश में इससे मरने वालों की संख्या 75 पर पहुंच गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ठंड की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
 उत्तर प्रदेश में ठंड से 15 और लोगों की मौत हो गई, जबकि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बिहार में सात लोग काल कवलित हो गए। झारखंड आपदा प्रबंधन मंत्री गोपालकृष्ण पातर ने कहा कि राज्य में ठंड से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। संबंधित राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अधिकतम 45, झारखंड में 14, पंजाब में 9 और बिहार में सात लोगों की मौत हुई है।
 राष्ट्रीय राजधानी में हल्का कोहरा रहा और सुबह ठंडक के साथ तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कई इलाकों में सड़क एवं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। 

No comments:

Post a Comment