News

Wednesday, 14 December 2011

टैगोर की नोटबुक नीलाम, मिले 91.37 लाख रूपये

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
टैगोर की नोटबुक नीलाम, मिले 91.37 लाख रूपये 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


न्यूयॉर्क, 14 दिसम्बर (सीएमसी) : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की एक नोटबुक न्यूयॉर्क स्थित नीलामी घर ‘सोथबीज’ में 170500 डॉलर यानी 91 लाख 37 हजार 606 रुपए में नीलाम हुई। टैगोर की यह नोटबुक वर्ष 1928 में लिखी गई थी और उसमें कविताएं और अन्य कृतियां थीं। इसमें उनकी 12 कविताओं के साथ ही बंगाली भाषा के 12 गीतों के बोल थे। इसमें बाद में प्रकाशित कृतियों के संशोधित मसौदे थे।
 उम्मीद जताई जा रही थी कि उनकी यह नोटबुक डेढ़ लाख से ढाई लाख डॉलर में नीलाम होगी लेकिन अंत में यह 170500 डॉलर में नीलाम हुई। टैगोर ने यह नोटबुक अपने एक पारिवारिक मित्र को भेंट की थी। उन्होंने यह नोटबुक 1930 के दशक के मध्य में दी थी। इस नोटबुक में शामिल दो गीत के बोलों को नृत्यनाटिका ‘चित्रांगदा’ में शामिल किया गया। इस नृत्यनाटिका की प्रथम प्रस्तुति 1892 में हुई थी, लेकिन इसमें बाद में बदलाव करके इसे दोबारा 1936 में पेश किया गया। तीन अन्य गीत के बोलों को टैगोर के तीन खंडों वाले गीत संग्रह ‘गीतोबितान’ में शामिल किया गया जिसका प्रकाशन वर्ष 1931 में हुआ।

No comments:

Post a Comment