Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
अजित सिंह बन सकते हैं नागरिक उड्डयन मंत्री
क्लीन मीडिया संवाददाता
अजित सिंह बन सकते हैं नागरिक उड्डयन मंत्री
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (सीएमसी) : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह नए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना है कि वह 18 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पूर्व, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) इन अटकलों के बीच सोमवार को औपचारिक रूप से संप्रग में शामिल हो गया कि इसके प्रमुख अजित सिंह को कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। लोकसभा में रालोद की पांच सीटें हैं। रालोद के संप्रग में शामिल होने के साथ ही संप्रग के सांसदों की संख्या 272 से बढ़कर 277 हो गई है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया है कि रालोद संप्रग में शामिल होना चाहेगा और संप्रग ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
इन अटकलों के मद्देनजर कि अजित सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि अगला नागरिक उड्डयन मंत्री कौन होगा, उन्होंने कहा कि आप यह प्रश्न गलत व्यक्ति से पूछ रहे हैं। अजित सिंह ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आज मुलाकात की जिससे उनके केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों को और हवा मिल गई है।
No comments:
Post a Comment