News

Thursday, 15 December 2011

येदियुरप्पा को फिर मुख्यमंत्री बनाने की गुहार

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
येदियुरप्पा को फिर मुख्यमंत्री बनाने की गुहार 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (सीएमसी) : कर्नाटक भाजपा के बीएस येदियुरप्पा खेमे के सांसदों ने गुरुवार को पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से आग्रह किया कि इस पूर्व मुख्यमंत्री को उनके पद पर फिर से बहाल किया जाए। राज्य से पार्टी के 18 सांसदों ने आडवाणी ने भेंट करके उन्हें इस संबंध में एक पत्र दिया। पत्र में कहा गया है कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से कर्नाटक में भाजपा की स्थिति में लगातार गिरावट आ रही है। लोकसभा में कर्नाटक से भाजपा के 19 सांसद हैं।
 इन सांसदों ने मांग की कि राज्य में सत्ता में वापसी के लिए येदियुरप्पा को तुरंत मुख्यमंत्री पद पर बहाल किया जाए या फिर उन्हें कर्नाटक भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाए। आडवाणी के नजदीकी लोगों ने बताया कि उन्होंने इन सांसदों की बातों को गंभीरता से सुनने बाद इस मुद्दे पर उन्हें पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी से मिलने को कहा।

No comments:

Post a Comment