News

Monday, 12 December 2011

युवती से बलात्कार कर बनाई अश्लील सीडी

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
युवती से बलात्कार कर बनाई अश्लील सीडी
क्लीन मीडिया संवाददाता 


शाजापुर, 12 दिसम्बर (सीएमसी) : जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर सुसनेर में तीन आरोपियों द्वारा एक दलित युवती के साथ चाकू की नोंक पर कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी अश्लील सीडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में अया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 सुसनेर के थाना प्रभारी डीएस पुरोहित ने बताया कि लगभग छह माह पहले आरोपी राजा सुसनेर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस युवती को किसी बीमार को दिखाने के बहाने ले गया, जहां उसने दो अन्य साथियों के साथ चाकू की नोंक पर न केवल बलात्कार किया, बल्कि उसकी अश्लील सीडी भी बना ली।
 उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को सीडी के बल पर लगातार ब्लैकमेल करते रहे। पिछले दिनों आरोपियों ने महिला से 50 हजार रुपये की मांग की तो उसने पुलिस की शरण ली।
 पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों राजा एवं रहमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी शाहरुख की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment