Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com

राहुल का अब मुस्लिम प्रेम
क्लीन मीडिया संवाददाता
राहुल का अब मुस्लिम प्रेम
क्लीन मीडिया संवाददाता
दातागंज/शेखूपुर/बदायूं, 14 दिसम्बर (सीएमसी) : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने की कोशिश में जुटे पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने आज सपा के गढ़ में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की सोच पर सवाल खड़े किए और उनके वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करते हुए मुस्लिम कार्ड भी खेला।
राहुल ने राज्य के अपने पांच दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सपा के गढ़ माने वाले बदायूं जिले में आयोजित जनसभाओं में कहा कि मुलायम सिंह यादव अंग्रेजी और कम्प्यूटर की पढ़ाई को गैरजरूरी बताते हैं, जबकि उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को इन दोनों ही चीजों की शिक्षा दी है। राहुल ने ‘मुस्लिम कार्ड’ खेलते हुए सपा और बसपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश भी की।
मुस्लिम मतदाताओं की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने सच्चर समिति की सिफारिशें लागू की हैं। क्या आपको सच्चर समिति की रिपोर्ट का फायदा मिला। हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र जाइये, वहां इस रिपोर्ट पर अमल हो रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वह कुछ करना ही नहीं चाहती।’
उत्तर प्रदेश सरकार पर केन्द्र द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भेजा जाने वाला धन हड़पने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘राजीव गांधी कहते थे कि सरकार द्वारा भेजे गये एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक भी पैसा नहीं पहुंचता।’ राहुल ने कहा, ‘लखनऊ में बैठा हाथी पैसा खाता है। यह धन न तो उत्तर प्रदेश सरकार का है और न ही केन्द्र का। यह धन प्रदेश की प्रगति में आपके योगदान से आया है। हम वह पैसा प्रदेश की जनता के लिए भेजते हैं, लेकिन आप तक नहीं पहुंचता।’
प्रदेश में पिछले 20 वर्षों से सिर्फ जातिवाद का बोलबाला होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की सत्ता में मुलायम सिंह यादव आए और एक जाति की बात करके चले गए। मायावती आयीं, उन्होंने भी जाति की बात की और वह भी चली जाएंगी। मगर उत्तर प्रदेश के विकास का क्या होगा।’ प्रदेश में समावेशी विकास की जरूरत पर जोर देते हुए राहुल ने कहा, ‘आपको ऐसी सरकार लानी है, जो जाति की नहीं बल्कि विकास की बात करे। हमें एक मौका दें हम आपको ऐसी ही सरकार देंगे।’
राहुल ने कहा, ‘हमने किसानों के लिये 60 हजार करोड़ रुपए दिए। लोकपाल बिल लाए, मनरेगा के लिए प्रति पात्र व्यक्ति 12 हजार रुपए दिए। जननी सुरक्षा योजना में 1400 रुपए दिए। हम चाहते हैं कि आपको प्रगति में शामिल किया जाए और गरीब लोग अपने पैरों पर खड़े हों।’ इसके पूर्व, राहुल एक बार फिर अपना सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिले। वह सोठा इलाके में स्थित एक हजरत सलीम मियां मदरसे पहुंचे और वहां की सुविधाओं के बारे में लोगों से पूछा।
मदरसे से बाहर आते वक्त उन्होंने अपना सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मुलाकात की, जो उनकी एक झलक पाने के लिये आसपास के मकानों के पास एकत्र थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
No comments:
Post a Comment