News

Monday, 12 December 2011

केबीसी विजेता सुशील पांच करोड़ से वंचित

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com

केबीसी विजेता सुशील पांच करोड़ से वंचित 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


मोतिहारी, 12 दिसम्बर (सीएमसी) : रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ रूपए जीतने वाले बिहार के सुशील कुमार परेशान हैं। एक तो उन्हें अभी तक इनाम की राशि नहीं मिली है, ऊपर से देश-विदेश से मदद मांगने वालों की बाढ़ आ गई है। सुशील इस बात से परेशान है कि इन हालत से कैसे निपटा जाए। मोतीहारी के सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें चैनल से अभी तक एक पैसा नहीं मिला है।
 चैनल ने यह भी नहीं बताया है कि पैसा कब तक मिल जाएगा। सुशील ने कहा कि उसे यह भी नहीं पता कि टैक्स चुकाने के बाद उसे कितनी रकम मिलेगी। इस बीच, सुशील कुमार को देश-विदेश से ढेरों पत्र मिल रहे हैं। पत्र लिखने वाले आर्थिक मदद की गुहार कर रहे हैं। कई लोगों ने पांच से 6 लाख रूपए तक की मदद मांगी है।
 सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को उसे श्रीलंका से एक पत्र मिला। सुशील कुमार का कहना है कि मदद मांगने वाले कई बार तो घर में घुस जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि जब वह घर पर नहीं थे तब भी लोग उनके घर में घुस गए। इस तरह लोगों के घर में घुसने से बच्चे और पत्नी असुरक्षित महसूस कर रही है।

No comments:

Post a Comment