Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com

देवानंद का निधन एक युग का अंत
क्लीन मीडिया संवाददाता
देवानंद का निधन एक युग का अंत
क्लीन मीडिया संवाददाता
मुंबई, 04 दिसम्बर (सीएमसी): देवानंद के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देवानंद के निधन को एक युग का अंत बताया है।
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि देव साहेब दयालु और भावनाओं से भरे हुए, निर्भीक और हमेशा सच के साथ रहनेवाले थे।
जानीमानी पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने देवानंद के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि देव साहेब में गजब का जोश था और उनके निधन से उन्हें काफी दुख हुआ है। लता मंगेशकर ने कहा कि वह एक जिंदादिल इंसान थे और उनकी जिंदादिली देखते ही बनती थी।
लता मंगेशकर ने कहा कि उनमें गजब की ऊर्जा थी। उन्हें भगवान ने अलग बनाया था और काम करने में अलग में उनकी उर्जा देखते ही बनती थी।
पार्श्य गायिका श्रेया घोषाल ने भी सदाबहार अभिनेता देवानंद के निधन पर शोक जताया है।
No comments:
Post a Comment