News

Friday, 23 December 2011

झारखण्ड- 45 विधायकों ने की संपत्ति की घोषणा

Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
झारखण्ड- 45 विधायकों ने की संपत्ति की घोषणा 
क्लीन मीडिया संवाददाता


रांची, 23 दिसम्बर (सीएमसी) : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित 45 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया। विधानसभा में कुल 82 सदस्य हैं।  इस वर्ष बजट सत्र के दौरान सिंह ने सभी विधायकों से अपनी संपत्ति को घोषित करने के लिए कहा था।
 मुख्यमंत्री मुंडा ने कुछ समय पहले कहा था कि वह और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपनी संपत्ति की घोषणा करेंगे। इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं की गई थी।
 मंगलवार को अध्यक्ष ने संपतितयों की घोषणा करने वाले 19 विधायकों के नाम सार्वजनिक किए। उन्होंने बुधवार को अंतिम तिथि घोषित की जिसके बाद 20 और विधायकों ने संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया। इनमें मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्री भी शामिल थे। गुरुवार को छह और विधायक इस सूची में शामिल हो गए। हालांकि उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो एवं हेमंत सोरेन ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है।
 विधानसभा सचिवालय के एक सूत्र ने बताया कि कुछ विधायकों ने संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने के लिए 24 दिसंबर तक का समय मांगा है।

No comments:

Post a Comment