Oh yes,this is the true story! cleanmediatoday.blogspot.com
ठंड नहीं फंड के लिए मुंबई में अनशन
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (सीएमसी) : अन्ना हजारे के अनशन से महज कुछ पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उन पर लोकपाल विधेयक लाने का वादा पूरा करने के बावजूद कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथों खेलने का आरोप लगाया।
ठंड नहीं फंड के लिए मुंबई में अनशन
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (सीएमसी) : अन्ना हजारे के अनशन से महज कुछ पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उन पर लोकपाल विधेयक लाने का वादा पूरा करने के बावजूद कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथों खेलने का आरोप लगाया।
उन्होंने अन्ना के अभियान को पूर्णतया राजनीतिक करार दिया और सामाजिक कार्यकर्ता के अनशन स्थल दिल्ली से मुम्बई ले जाने पर कहा, ‘ये ठंड के कारण नहीं हुआ है, फंड के कारण हुआ है।’ लोकपाल विधेयक पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बहस करने की हजारे की चुनौती को भाव नहीं देते हुए सिंह ने कहा कि बहस तो संसद में होती है। हजारे ने सोनिया गांधी को ‘बहुत कमजोर’ करार दिया था।
सिंह ने भ्रष्टाचार को रोकने एवं सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने के लिए कांग्रेस की ओर से उठाये गये कदमों की चर्चा करते हुए कहा, ‘हमने जो कुछ भी वादे किये थे, चाहे वह लोकपाल हो या सिटीजन चार्टर, हमने उसे पूरा किया। 95 फीसदी भ्रष्टाचार राज्यों में हो रहा है। अन्ना उसके बारे में एक भी शब्द नहीं बोल रहे । भाजपा शासित गुजरात में लोकायुक्त का पद 12 साल से रिक्त है लेकिन अन्ना ने वहां के मुख्यमंत्री की सराहना की।’ उन्होंने कहा कि यह बड़ा विचित्र है कि हजारे को भाजपा शासित कर्नाटक और उत्तराखंड में भ्रष्टाचार नजर नहीं आता जहां भाजपा ने इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री बदले हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा पर अन्ना हजारे को आड़े हाथों लेते हुए सिंह ने आश्चर्य प्रकट किया कि उन्हें मुख्यमंत्री मायावती का व्यापक भ्रष्टाचार क्यों नजर नहीं आता है। उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी सिंह ने कहा कि कांग्रेस वहां पिछले 22 साल से सत्ता में नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘हजारे का स्वागत है। वह निर्वाचित हों और बहस के लिए संसद में आएं।’ कांग्रेस महासचिव ने अन्ना पक्ष के सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीमार बूढ़े व्यक्ति से उपवास करवा रहे हैं और स्वयं मलाई खा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment