News

Thursday 15 March 2012

अखिलेश ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया

cleanmediatoday.blogspot.com
 
अखिलेश ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया 
क्लीन मीडिया संवाददाता 
लखनऊ: 15 मार्च: (सीएमसी)    सपा नेता अखिलेश यादव ने आज यूपी के सबसे युवा मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। पार्टी नेता आजम खान, शिवपाल यादव और निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 19 लोगों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
 इसके अलावा 28 विधायकों ने राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली जिसमे आजम खान, शिवपाल यादव, अहमद हसन, वकार अहमद, राजा महेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, अंबिका चौधरी, राजा भैया, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, रामगोविंद, दुर्गा यादव, बी एस त्रिपाठी, कामेश्वर उपाध्याय, राजाराम पाण्डे, राजकिशोर सिंह, शिवकुमार बेरिया मुख्य रूप से शामिल किये गये।  

No comments:

Post a Comment