cleanmediatoday.blogspot.com
जनता की जेब काटेगा आज पेश हुआ बजट
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली. 16 मार्च: (सीएमसी) वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सातवां बजट आज पेश किया जिसमे सर्विस टैक्स में 2 फीसदी की बढोतरी करने का ऐलान किया गया है अब सर्विस टैक्स 10 से 12 फीसदी कर दिया गया है। कुछ सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगेगा। रेस्टोरेंट में खाना, कोचिंग, फोन बिल, टीवी, फ्रिज, एसी, सीमेंट महंगा हुआ है। गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा के दाम भी बढ़ेंगे। पेट्रोल महंगा होने के भी पूरे आसार हैं।
इस साल के बजट में एक्साइज ड्यूटी में भी दो फीसदी का इजाफा किया गया है। बड़ी कारें दो फीसदी महंगी होंगी। विदेशी साइकिल, हवाई सफर, घूमने और पार्लर पर भी महंगाई की मार पड़ी है। हालांकि मोबाइल, गहने के दाम नहीं बढ़ेंगे। एलईडी, एलसीडी, सौर ऊर्जा लैंप, माचिस सस्ते होंगे। एड्स, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। नमक, सोया उत्पाद सस्ते होंगे। इंफ्रास्टक्चर बॉन्ड टैक्स फ्री होंगे।
प्रणब ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी पर नहीं हुई। यूरोप में आर्थिक संकट और गहरा गया है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जापान में भूकंप का असर हुआ। आर्थिक सुधार में गति लाने के लिए कठोर फैसले लेने होंगे। उम्मीद है कि मुद्रास्फीति कम होगी। निजी निवेश, कृषि, परिवहन और ऊर्जा पर जोर देना होगा। महंगाई रोकने में कामयाबी मिली है। अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट रही है। निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ाने पर जोर है। जीएसटी अगस्त 2012 में लागू होगा। डीटीसी सिफारिशों पर जल्द कदम उठाए जाऐंगे।
अगले साल जीडीपी 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है। सरकार का घाटा लक्ष्य से 1.25 फीसदी ज्यादा हुआ है। सब्सिडी से सरकारी घाटा बढ़ा है, अगले साल महंगाई दर और कम होगी। लेकिन तेल सब्सिडी में कटौती के संकेत हैं। 50 जिलों में किरोसीन-एलपीजी पर सीधे सब्सिडी के इंतजाम किए गए हैं। खाद सब्सिडी सीधे दुकानदार को मिलेगी। किराना कारोबार में 51 फीसदी विदेशी निवेश का लक्ष्य। आम सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। सरकार खाद्य सुरक्षा कानून के लिए पैसा जुटाएगी। साल 2012-13 में 30 हजार करोड़ रुपये विनिवेश का लक्ष्य रखा गया है। 60 हजार करोड़ के इंफ्रास्टक्चर बॉन्ड जारी किए जाएंगे। ये बॉन्ड टैक्स फ्री होंगे।
क्लीन मीडिया संवाददाता
नई दिल्ली. 16 मार्च: (सीएमसी) वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सातवां बजट आज पेश किया जिसमे सर्विस टैक्स में 2 फीसदी की बढोतरी करने का ऐलान किया गया है अब सर्विस टैक्स 10 से 12 फीसदी कर दिया गया है। कुछ सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगेगा। रेस्टोरेंट में खाना, कोचिंग, फोन बिल, टीवी, फ्रिज, एसी, सीमेंट महंगा हुआ है। गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा के दाम भी बढ़ेंगे। पेट्रोल महंगा होने के भी पूरे आसार हैं।
प्रणब ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी पर नहीं हुई। यूरोप में आर्थिक संकट और गहरा गया है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जापान में भूकंप का असर हुआ। आर्थिक सुधार में गति लाने के लिए कठोर फैसले लेने होंगे। उम्मीद है कि मुद्रास्फीति कम होगी। निजी निवेश, कृषि, परिवहन और ऊर्जा पर जोर देना होगा। महंगाई रोकने में कामयाबी मिली है। अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट रही है। निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ाने पर जोर है। जीएसटी अगस्त 2012 में लागू होगा। डीटीसी सिफारिशों पर जल्द कदम उठाए जाऐंगे।
No comments:
Post a Comment